रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से अपहरण का मामला सामने आ रहा है। दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत इतना सराहनीय काम किया है कि उसकी चर्चा राजधानी तक हो रही है।
दुर्ग में रहने वाली 14 साल की बच्ची 29 नवंबर की रात घर से किसी को बिना बताए निकल गई। परिजनों की रिपोर्ट पर मामले में धारा 363 के तहत दर्ज कर तलाश शुरू की और उसके बाद पुलिस घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। फुटेज में दिखाई दिया कि वह किसी लड़के के साथ जा रही थी। दोनों पैदल चलते हुए पावर हाउस स्टेशन पहुंचे और वहां से ट्रेन से पुणे चले गए।
खुर्सीपार पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर भाग रहे किडनैपर का 30 घंटे तक पीछा किया और 2500 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुणे बस स्टैंड में एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। पुलिस दोनों को लेकर बिलासपुर लौट आई है। अभी तक कि पूछताछ में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सौंपा दिया । आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
