नई दिल्ली। फिर एक ऐसी खबर सामने आयी है जो गुरू और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है, ब्रिटेन के Horsham, West Sussex की रहने वाली 25 वर्षीय टीचर ने 14 साल के नाबालिग स्टूडेंट को जाल में फंसाकर पहले तो कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद उसे ब्लैकमेल करती रही, फिलहाल अभी टीचर जेल की सलाखों के पीछे है।
ये लेडी टीचर तब सुर्खियों में आई जब उसने मजाक-माजक में एक दिन अपने दोस्तों को अपनी करतूत बता दी, उसने कहा कि वह अपनी क्लास के 14 साल के बच्चे से शारीरिक संबंध बनाती है। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो 25 वर्षीय फतिना हुसैन ने बच्चे के परिवार को धमकियां देना शुरू कर दीं, इसके साथ ही रिश्वत देने की कोशिश भी की।
आरोपी टीचर की जब ये करतूत सामने आयी तो उसके खिलाफ नाबालिग से यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया, उसने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसकार कई बार उसने कार में ही फिजिकल रिलेशन बनाए, पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी टीचर स्टूडेंट को ब्लैकमेल भी कर रही थी।
मामले की सुनवाई ब्राइटन क्राउन कोर्ट में चल रही थी, कोर्ट ने हुसैन को बच्चे के यौन शोषण के आरोप में 5 साल चार महीने की सजा सुनाई है, इससे पहले इस टीचर ने दावा किया था कि वह 14 साल के लड़के से शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रेग्नेंट हो गई थी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
