भिलाई।जहां एक तरफ भाई को बहन का रक्षक कहा जाता है वहीं एक भाई की शर्मनाक हरकत सामने आयी है। दुर्ग के भिलाई से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक भाई ने अपनी ही बहन को कई सालों से हवस का शिकार बनाया है। इस कलयुगी भाई को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की पांच साल पहले शादी हो चुकी है और वर्तमान में वो पांच माह की गर्भवती है। 33 वर्षीय महिला ने अपने सगे बड़े भाई के ऊपर पिछले 15 साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दो महीने पहले वो अपने मायके आई थी। जहां आरोपित ने फिर उससे दुष्कर्म किया। अपने ससुराल वापस लौटने के बाद उसने पति से अपने भाई की करतूत के बारे में बताया। जिसके बाद थाने में पहुंच कर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया।
पीड़ित महिला ने बताया की जब वह 11वी क्लास में थी तब से उसका बड़ा भाई उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पहली बार उसके भाई ने घर में अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया था। इसके बाद जब भी मौका मिलता, वह जबरदस्ती करता था। महिला ने पुलिस को बताया कि भाई की शादी हो गई तो उसे लगा कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माना। कुछ समय बाद बहन की भी शादी हो गई। बहन जब ससुराल से वापस आई तो उसके भाई ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जो भाई अपनी बहन से उनकी रक्षा का वादा करते है आखिर उन भाइयों से उनकी इज़्जत को कौन बचाएगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
