रायपुर। राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित शर्मा गुड़ाखू फैक्ट्री में साफ-सफाई के दौरान दुर्घटना होने से 3 मजदूरों की मौत का हो गई थी। इसमें फैक्ट्री प्रबंधन ने तीनों मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला लिया है। इसके अलावा परिजनों को नौकरी और घर की बेटियों की शादी और पढ़ाई के खर्च का जिम्मा भी कंपनी ने उठाने का निर्णय लिया है।
सीएसपी अविनाश ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रायपुर स्थित इस फैक्ट्री में साफ-सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया था। जिसमें यहां काम करने वाले पुरषोत्तम साहू, नेतराम साहू और संतोष उइके की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही तीनों मजदूरों को टंकी से निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
