रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्टी के पुराने मुख्यालय जो कि अब शहर कार्यालय में तब्दील हो चुका है उसके पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ मोहन मरकाम श्रमदान करने पहुंचे। कांग्रेस के पुराने मुख्यालय और वर्तमान में शहर मुख्यालय की पुरानी कई सारी दीवारों को और कमरों को गिराया गया है। जिनका पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने किया श्रमदान

अब भीतर की तरफ बन रही नई इमारत में छत डालने का काम किया जा रहा है। जिसमें पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भी श्रमदान किया। पीसीसी चीफ के साथ रायपुर नगर निगम के महापौर ऐजाज ढेबर भी मौजूद रहे और साथ ही नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने भी श्रमदान किया। इस दौरान रायपुर के जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे भी बड़ी संख्या में शहर के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर मौजूद रहे।