बीड। देश महिलाओं के लिए इतने कड़े कानून होने के बाद भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ए दिन रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र के बीड से रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। आपको बता दें कि यहां पीड़ित नाबालिग से 6 महीने तक एक पुलिसकर्मी सहित 400 ने कथित तौर पर रेप किया है। दुष्कर्म के बाद अब नाबालिग गर्भवती हो गई है। डॉक्टरों की माने तो पीड़िता दो महीने से प्रेग्नेंट है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की मां का निधन लगभग दो साल पहले हो गया था। जिसके बाद उसके पिता ने उसकी शादी एक आदमी से करा दी थी। इसके बाद नाबाबिग के साथ ससुराल में भी जिल्लत भरी जिंदगी जीनी पड़ी। एक साल तक परिवार के साथ रहने के बाद वह वापस लौट आई। इस बीच नौकरी की तलाश में अंबेजोगई शहर आई नाबालिग के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपियों ने नौकरी दिलाने का वादा किया और यौन शोषण किया।
पुलिस को कानून का रक्षक कहा जाता हैं परंतु पुलिस ने ही कानून का उलंघन किया है। पुलिस कर्मी समेत सैकड़ों लोगों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। करीब 6 महीने तक नाबालिग की आबरु लूटते रहे। वहीं अब प्रेग्नेंट हुई नाबालिग ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे कि कारवाही जारी है।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
