अमेरिका। ये तो आप जानते ही है की हर कोई प्यार पाना चाहता है और अपनी शादी को ले कर सपने संजोता है। अगर पूरी जिंदगी मिस्टर या मिस राइट के तलाश में बीत जाए तो क्या होगा। सपना सपना ही रह जायेगा।आज हम आपको बताते है अमेरिका के कुछ ऐसे ही एक मामले को जहां प्यार पाने को बेकरार एक शख्स ने ऐसा काम किया कि वो चर्चा का विषय बन गया।

हुआ कुछ ऐसा, एक 66 साल के शख्स की ज़िंदगी में भी प्यार का पल अभी तक नहीं आया है। तो उस व्यक्ति ने कूद ही अपनी ड्रीमगर्ल की तलाश शुरू कर दी। उस व्यक्ति ने न ही डेटिंग ऐप्लिकेशन का सहारा लिया, न ही किसी मैट्रीमोनियल ऐड का। बल्कि उसने जो किया वो बहुत अलग था। जिम बेज़ नाम के शख्स ने शहर की एक व्यस्त सड़क पर एक ऊंची होर्डिंग लगाकर अपने लिए अच्छी लड़की की तलाश करनी शुरू कर दी है। उसने सीधा सड़क पर बड़ा सा बोर्ड लगा दिया – मुझे एक अच्छी लड़की चाहिए।

क्या होनी चाहिए लड़की की उम्र
66 साल के जिम बेज ने पोस्टर में बताया कि उसे किस उम्र की लड़की चाहिए। इस बोर्ड में लिखा – मुझे एक अच्छी महिला की तलाश है. उम्र 50-55 साल के बीच होनी चाहिए, जो मेरे साथ टहल सके, बातें कर सके और कुछ अच्छे काम में मेरा साथ दे। पोस्टर पर फोन नंबर भी लिखा हुआ है, जिस पर वॉइसमेल किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक जिम दो बार शादी करके तलाक ले चुके हैं और उनके 5 बच्चे भी हैं।