रायपुर। कोरोना टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन समेत प्रदेश का स्वास्थ्य अमला लगातार वैक्सीनेशन प्रोग्राम चला रही है। इसी कड़ी में प्रदेश की करीब आधी आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। प्रदेश में अब तक करीब-करीब 1 करोड़ लोगों को टीका लग चुका है। वहीं करीब 1 करोड़ 79 लाख लोगों ने टीके का पहला डोज ले लिया है।
यानी देखा जाए तो इस हिसाब से राज्य की 91 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैकसीन की पहली डोज लग चुकी है। छत्तीसगढ़ में लोगों को लगे पहली और दूसरी डोज की वैक्सीन को मिलाकर अब तक करीब ढाई करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
टीका नहीं तो धान खरीदी नहीं!
लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरुकता लाने को लेकर प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर भी कोरोना का टीका लगाने का काम किया जा रहा है। जिन किसानों को कोरोना की वैक्सीन नहीं लगी है। उन्हें धान खरीदी केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। इस तरह प्रदेश में टीकाकरण का काम तेजी से चल रहा है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
