बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ कि शादी के लिए कुछ दिन ही बचे हैं आपको बता दें कि शादी का कार्यक्रम 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक चलने वाला है। और यह रणथम्बौर में चलेगा। खबर आयी थी कि सलमान खान और उनके किसी भी फैमिली मेंबर को इस शादी में न्यौता नहीं भेजा गया है। और अब खबर आ रही है कि न सिर्फ सलमान और उनकी फॅमिली बल्कि कटरीना कैफ के एक्स रणबीर कपूर को भी शादी का न्यौता नहीं भेजा है।

बता दें कि कटरीना कैफ काफी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को बहुत अलग रखती थीं। रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप के बावजूद कटरीना ने फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग पूरी की थी और रणबीर के साथ बैठकर उन्होंने इंटरव्यूज भी दिए थे। इन सब के बाद तो यहोइ लगा था कि कटरीना कैफ अपनी शादी में रणबीर कपूर को तो बुलाएंगी ही। कटरीना ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का रिसेप्शन भी अटेंड किया था, जबकि ‘बचना ऐ हसीनों’ के दौरान दोनों के बीच काफी खटपट हो गई थी। आपसी खटपट को अपनी प्रोफेशनल लाइफ में नहीं आने दिया। ये बहुत शॉकिंग है कि इतनी प्रोनोशनल होने के बाद भी कटरीना अपने एक्स को खुद की शादी में नहीं बुला रहीं।

इंडिया टुडे की नई रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना कैफ ने सलमान खान और उनके परिवार को जयपुर में होने वाली शादी में इन्वाइट किया है। कहा जा रहा है कि कटरीना ने सलमान और उनकी बहनों को फॉर्मल इन्वाइट भेजा है. रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान, अर्पिता खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री, कटरीना कैफ की शादी में शामिल होने वाले हैं।

ईटाइम्स से बात करते हुए अर्पिता ने पुष्टि की कि उनके परिवार से उनमें से किसी को भी राजस्थान की शादी में आमंत्रित नहीं किया गया था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, ‘तो, हम नहीं जा रहे हैं’। फिलहाल तो शादी के खबरों पर कटरीना और विक्की ने चुप्पी साध रखी है। पर राजस्थान में गेस्ट के लिए 45 होटल बुक किए जा चुके हैं।