बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने फिल्म ‘तड़प’ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। और पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार शुरुआत कि है। इस फिल्म के गाने हो या फिर ट्रेलर सभी को फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स ने भी खूब पसंद किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ की कमाई की है, जो कि काफी शानदार है।

आपको बता दें कि फिल्म को 1600 प्लस स्क्रीन पर रिलीज किया गया और इसके पहले मुंबई में एक प्रीमियर शो रखा गया जहां इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों को न्यौता दिया गया था। हालांकि तड़प के लिए शनिवार और रविवार कमाई के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म युवाओं को ज्यादा पसंद आ रही है तो छुट्टी के दिन दर्शकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है।

आपको बता दें कि इस फिल्म का जो बजट था वो 35 करोड़ रहा है। अहान शेट्टी की ‘तड़प’ साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘आरएक्स 100’ की रीमेक है। इस फिल्म में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत, फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित औक मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित है।