रायपुर। प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके साथ ही दोनों प्रमुख पार्टियों ने प्रत्याशी चयन का पहला पड़ाव भी पार कर लिया है। कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 15 निकायों के साथ ही उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं कुछ वार्डों के प्रत्याशी भी बदले गए हैं।
रविवार से शुरू हुई कांग्रेस की बैठकों के बाद कांग्रेस लगातार नाम पर चर्चा कर रही थी। पिछले दो दिन में भी कांग्रेस ने 11 निकायों के प्रत्याशी घोषित किए थे। वहीं शिवपुर चरचा और बैकुंठपुर में विवाद की स्थिति की देखते हुए उसकी सूची सीधे जिलाध्यक्षों को ही भेजी गई है। जबकि सभी सूची पीसीसी ने सार्वजनिक रुप से जारी की है। साथ ही बी-फार्म भी दे दिए हैं।
भाजपी की एक सीट अटकी
बीजेपी ने भिलाई नगर निगम चुनाव के लिए एक वार्ड को छोड़कर सभी वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। संभागीय चयन समिति वार्ड क्रमांक 2, के उम्मीदवार का नाम अब तक तय नहीं कर पाई है।
आज नामंकन का अंतिम दिन
बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। इसके बाद अब प्रत्याशी धुंआधार प्रचार में जुट जाएंगे। निकाय चुनाव के लिए 20 दिसंबर को मतदान होना है। वहीं 23 दिसंबर को मतगणना होगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
