रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी घोषणा की है। सीएम ने प्रदेश में 16 जगहों पर नए धान खरीदी केंद्र खोलने का एलान किया है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है।


जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश में 16 नए धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे। जिसके मुताबिक चांदीपुर, उदनपुर, कुमही, जंगलपुर, मदराली, रानीडोंगरी, बारवी, बगर्रा, खुंटेरी, रूदा, जोरातराई, सालेमेटा, चांदागांव, रतनपुर, कोपरा और तरेकेला में नए केंद्रों का शुभारंभ किया जाएगा। बता दे प्रदेश में अभी कुल 2399 धान खरीदी केंद्र है जिसमे 16 नए केंद्र खुलने से कुल 2415 हो जाएंगे।