ये मौसम है हरी और पत्तेदार सब्जियों का ,ये मौसम हरी पत्तेदार सब्जियों का भरमार होता है । सोया मेथी, पालक, बथुआ आदि को इस मौसम में अक्सर बनाया जाता है। और इसे इस मौसम में बहुत पसंद भी किया जाता है । गर्मागर्म साग और रोटी का स्वाद सर्दी के दिनों में अधिक लजीज लगता है। साग ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते ही हैं, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर भी होते हैं। आयरन, प्रोटीन हरी पत्तेदार सब्जियों में होता है, जो सर्दी में होने वाली बीमारियों से लड़ने के लिए आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इतने फायदेमंद होने के बाद भी कुछ लोग साग बनाने से कतराते हैं। इसके पीछे की वजह होती है, पत्ते वाली सब्जियों को साफ करना और काटना। साग बनाना जितना आसान होता है, उससे चुनना और साफ करना उतना ही कठिन काम माना जाता है। आज की रसोई में हम आपको साग साफ करने का सबसे आसान तरीका बताएंगे, जिसके बाद आपके लिए साग बनाना झंझट का काम नहीं रहेगा।
तो चलिए जानते हैं पालक, सरसों, मेथी और बथुआ के साग को साफ करने का आसान तरीका।
तो सबसे पहले जानते हैं सरसो को साफ करने और काटने का तरीका
अगर आपको पता है तो बहुत अच्छी बात है अगर नहीं पता तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं ।सरसों का साग साफ करना सबसे आसान होता है। सरसों के पत्ते बड़े बड़े होते हैं। उन्हें अलग करके अगर किसी का डंठल सख्त होता है तो उसे नीचे से छील लेते हैं। फिर सभी अलग अलग पत्तों को 5 से 6 बार पानी से धोकर साफ कर लें। अब इनका गट्ठर बनाकर एक साइड से पकड़कर काट लें। साग को काटने के बाद नहीं, बल्कि काटने से पहले धोएं। हैं ना ये काफी आसान ।


मेथी साफ करने का तरीका
अक्सर आपने देखा होगा कि महिलाएं मेथी को साग साफ करने और काटने के लिए एक-एक पत्ते को चुनती हैं। इसमें काफी समय लग जाता है। आप फटाफट मेथी साफ करने के लिए उसकी गट्ठर बनाकर जड़ और डंठल काट लें। फिर एक बर्तन में ज्यादा पानी में मेथी के पत्तों को डाल दें। पानी में मेथी साफ होने के बाद पूरा बंच बना लें और चाकू से बारीक काट लें। ये जल्दी भी होगा और आसान भी है ।


अब पालक साफ करने का तरीका देखते हैं
पालक साफ करना काफी आसान है । पालक के पत्ते बड़े होते हैं, इसलिए पालक को भी आसानी से साफ किया जाता है। पालक की गठरी में ऊपर से नजर आ रहे सड़े गले पत्ते अलग कर लें। फिर पालक की गठरी का नीचे से डंठल काट लें। उसके बाद फिर सड़े-गले पत्ते दिखे तो हटा दें। आप एक बर्तन में पानी भरकर उसमें कुछ देर के लिए पालक को छोड़ दें। निकाल कर दो तीन बार साफ पानी से पालक के पत्तों को धो लें। पालक साफ होने के बाद चौपर पर रख कर पालक को काट लें।


अब हम बात करते है बथुआ साफ करने और काटने का आसान तरीके के बारे में
बथुआ के पत्ते छोटे छोटे होते हैं, इसलिए इन्हें साफ करना आसान नहीं लगता है महिलाओं को। हम आपको बात दें कि आप आसानी से इसे साफ कर सकती हैं। इसके लिए बथुआ की पहले से बनी गठरी में से डंठल काट कर अलग कर लें। अब खराब पत्तों को हटा लें। फिर साफ पानी में 4-5 बार अच्छे से बथुआ के पत्ते धो लें। पानी से निकाल कर फिर से गट्ठर बनाकर का काट लें। हो गया न ये भी आसान ।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
