जिस तरह प्रदूषण बढ़ रहा है वैसे ही हमारी लाइफस्टाइल भी चेंज हो रही है . लाइफस्टाइल चेंज होने के कारण कई तरह कि स्किन प्रॉब्लमस भी आ रही हैं . हर कोई खूबसूरत और एक ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है. स्किन के साथ कोई भी काम्प्रमाइज़ नहीं करना पसंद करता है . लेकिन प्रदूषण भरे वातावरण के बीच ग्लोइंग और हैल्दी स्किन पाना बहुत मुश्किल हो गया है . ब्लैक हेड्स, पिम्पल्स, और ऑइली स्किन हर किसी के लिए एक मुसीबत बन चुकी है और इन सब से बचने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हम और आप जैसे लोग करने लगते हैं, इन प्रोडक्टस से आपकी स्किन पर बहुत बुरा असर पड़ता है . क्या आपको पता है इंडियन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का स्किन केयर टिप ? तमन्ना भाटिया का स्किन केयर रूटीन सुन कर आपको तोड़ झटका लग सकता है. तमन्ना भाटिया स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए चेहरे पर मॉर्निंग सलाइवा यानी की बासी थूक लगाती हैं. ये सुन कर लगा न आपको थोड़ा अजीब . मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था. तो चलिए , जानते हैं तमन्ना भाटिया का स्किन और हेयर केयर सीक्रेट

क्या आप जानना चाहते हैं पिंपल्स सही करने का सीक्रेट ?

ऐसा नहीं है कि एक्ट्रेस को आम लड़कियों की तरह ही स्किन प्रॉब्लम परेशान नहीं करती हैं बल्कि उन्हे भी हर तरह कि स्किन प्रॉब्लमस होती हैं . एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को भी पिम्पल्स की दिक्कत बहुत सताती है. ये दाग-धब्बे खूबसूरती में कमी का कारण बन सकते हैं. लेकिन इसके लिए तमन्ना भाटिया मुंहासों पर बासी थूक लगाती हैं. जिसमें पिंपल्स सूखाने की क्षमता होती है और उनके लिए यह नुस्खा काफी असरदार है. खूबसूरती में चेहरे के साथ आपके बाल भी मायने रखते हैं. एक्ट्रेस रोजाना कई हेयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं.हम अपने बालों को हम कई बार ऐसे प्रोडक्ट्स के साथ धो देते हैं जिनसे बालों को नुक्सान होता है. इसलिए उन्हें बालों की देखभाल बहुत करनी होती है.

तमन्ना भाटिया अपने बालों पर नारियल तेल इस्तेमाल करती हैं. जो बालों को मजबूत, मुलायम और शाइनी भी रखता है. इसी के साथ तमन्ना भाटिया का कहना है कि अगर लगातार स्किन प्रॉब्लम आपको परेशान कर रही है तो आपको स्किन डॉक्टर के पास जाकर कंसल्ट करना चाहिए ताकि आप अपने स्किन की देखभाल अच्छे से कर सकें. आप अपने चेहरे पर किसी भी तरह के प्रोडक्टस का इस्तेमाल ना करें वो आपकी स्किन को खराब भी कर सकतें हैं .