हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत अधिक महत्व होता है औ पूजा में कपूर ना जले ऐसा हो ही नहीं सकता है ।कपूर पूजा में बहुत जरूरी माना जाता है । मान्यता है कि पूजा के अंत में अपने इष्ट देव की आरती कपूर से जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने घर में सुख-समृद्धि आती है और पूजा का अक्षय पुण्य मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है कपूर सिर्फ इतने ही नहीं बल्कि मनुष्य की कई समस्याओं का समाधान करता है। तो चलिए जानते हैं आखिर कपूर के और कौन से फायदे हैं ।
धन प्राप्ति हेतु
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, धन की कमी दूर करने के लिये रात के समय चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग जलाएं। अगर आप मेहनत कर रहें हैं पर पैसा घर मे रुक नहीं रहा है तो ये उपाय जरूर करें । ऐसा करने से आपकी परेशानी दूर हो सकती है ।


वास्तु दोष दूर करने के लिए
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर आपके घर किसी भाग में वास्तु दोष है और आप शीघ्र तोड़-फोड़ या निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। तो घर के उस भाग में रोज कपूर की दो टिकिया जला कर रख दें। आपके घर का वास्तु दोष जाता रहेगा।
घर की सुख-शांति के लिये
कई बार ऐसा होता है की सब कुछ ठीक होते हुए भी अचानक घर में ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती है जिससे बात-बात पर क्लेश होने लगता है। तो अगर आप भी घर में बार-बार वाद-विवाद से परेशान हैं तो कपूर को घी में भिगोकर सुबह-शाम जलाएं, इसके बाद जलते हुए कपूर को पूरी घर में घूमाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर होती है। जिससे क्लेश ख्तम हो जाते हैं।
राहु-केतु का दोष को करें दूर
अगर आपकी कुण्डली में राहु-केतु का दोष हो, जिसके कारण हमेशा आकस्मिक दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। तो रोज शाम के हनुमान जी की कपूर से आरती करें। राहु-केतु दोष समाप्त हो जाएगा।
भाग्य में वृद्धि
अगर आपका भाग्य आपसे रूठा हुआ है और आपको दुर्भाग्य ने घेर लिया है तो आप पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डाल दें और उससे नहाएं। ऐसा करने से आपको भाग्य में वृद्धि होगी और आप पर से दुर्भाग्य का साया दूर हो जाएगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
