रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज से हो गई है। जिसमें सत्र के पहले दिन सदन में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने 8 दिसंबर को हुए विमान हादसे में शहीद हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 अन्य सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि के बाद सत्र की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन के बाहर आने के बाद सीएम मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए। इस दौरान सीएम से सत्र में लगे प्रश्नों को लेकर सवाल किया गया। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जैसी गेंदबाजी होगी वैसी बल्लेबाजी भी करेंगे। हम सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
सवालों का सामना करने तैयार सत्ता पक्ष
इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि हम विपक्ष की रचनात्मक बातों का सम्मान करेंगे। अगर विपक्ष ने आलोचना की तो, उत्तर भी वैसा ही होगा। शीतकालीन सत्र में विपक्ष के सवाल को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विपक्ष हमेशा हमलावर रहता है। सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वो जवाबों के साथ तैयार रहे। इसलिए हमारी तैयारी पूरी है। हम मुस्तैदी के साथ विधानसभा में लगे प्रश्नों का जवाब देंगे।
सत्र में कुल 755 प्रश्न लगे
सदस्यों ने सत्र के लिए कुल 755 सवाल लगाए हैं। सवाल लगाने की अंतिम तिथि 24 नवंबर तक थी। विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार 16 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक तारांकित और अतारांकित को मिलाकर कुल 755 सवाल लगाए गए हैं। इसमें –
- 16 नवंबर को 40 प्रश्न
- 17 नवंबर को 272 प्रश्न
- 18 नवंबर को 115 प्रश्न
- 22 नवंबर को 179 प्रश्न
- 23 नवंबर को 84 प्रश्न
- 24 नवंबर को 65 प्रश्न लगाए गए हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
