बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । मामले में सरकंडा पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की थी।

जानकारी के मुताबिक सरकंडा के बसंत विहार कॉलोनी निवासी युवक विशाल संग्राम (30) SECL मुख्यालय में कार्यरत है। तीन साल पहले वर्ष 2019 में उसका 17 साल की किशोरी का उसके घर आना जाना था। तब उसने उससे दोस्ती की और उसे प्यार में फंसा लिया। इसके बाद वो शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी की बात कही तो वो शादी के लिए आनाकानी करने लगा। इस पर युवती ने इसकी शिकायत थाने में करने की बात कही। युवती की बातों को सुनकर युवक डर गया। उसने शपथ पत्र में युवती से शादी से करने की बात लिखकर दी। इसके बाद भी वह युवती से शादी करने मुकर गया। उसकी हरकतों से तंग आकर युवती रविवार को सरकंडा थाना में शिकायत करने पहुंच गई।रविवार को उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक संग्राम सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।