करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और उनके ब्वॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर इन दिनों काफी सुर्खियों में है. बता दें की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन की फोटो वायरल हुई है और साथ में ये भी खबर सामने आयी है कि सुकेश ने जैकलीन को महंगे गिफ्ट्स भी भेजे थे. इसी बीच जांच एजेंसी ED की तफ्तीश के दौरान जैकलीन फर्नांडिस और राइटर अद्वैता काला के बीच हुई बातचीत के कुछ सबूत हाथ लगे हैं. इन दोनों के बीच ये बातचीत व्हाट्सएप पर हुई, जिसकी चैट्स डिटेल ED के हाथ लग चुकी है.

देखें व्हाट्सएप चैट

जैकलीन ने 31 जुलाई को राइटर अद्वैता काला को एक व्हाट्सएप किया जिसमें जैकलिन ने अद्वैता काला से उसका ईमेल आईडी मांगा इसके अलावा जैकलीन ने यह भी कहा कि’ लेकिन कुछ ऐसी चर्चा भी करना चाहती हूं जिससे हमारे लिए यह आसान हो जाए’.

‘जो मैंने बोला उसकी भरपाई वो करेंगे’.

जेकलीन के इस मैसेज का अद्वैता ने जवाब दिया ‘Ok बताओ मुझे’

जैकलीन ने फिर कहा कि मैं तुम्हे लंच टाइम के दौरान कॉल करती हूं

अद्वैता ने जवाब दिया Sure works

जैकलीन का जवाब Awesome!

अद्वैता ने फिर मैसेज किया Hey?? ‘क्या तुमने लंच कर लिया’

इसके बाद अद्वैता ने जैकलीन को अपने गुरुग्राम स्तिथ घर का पता भेज दिया जिसका जवाब जेकलीन ने दिया ‘मिल गया’

इसके बाद अद्वैता ने मैसेज कर जेकलीन को बताया कि ‘मंगलवार और बुधवार को हम शहर से बाहर जा रहे हैं इसीलिए वो इन दो दिन के अलावा कभी भी आ सकता है’

जिसका जैकलीन ने जवाब दिया ‘Done’

इस चैट के बाद जेकलीन और अद्वैता के बीच फिर से रविवार 1 अगस्त को व्हाट्सएप पर चैट हुई जिसकी डिटेल इस तरह है

जैकलीन ने मैसेज किया ‘क्या वो आज आ सकते हैं’

अद्वैता ने जवाब दिया ‘हाँ मैं घर पर ही हूँ’

जैकलीन ने फिर से मैसेज किया ‘ठीक है फिर इस काम को आज ही पूरा करने की कोशिश करते हैं’

अद्वैता ने जवाब दिया ‘ग्रेट’

जेकलीन ने अद्वैता से फिर उसके फ्लैट का पता पूछा और अद्वैता ने उसे तुरंत अपने फ्लैट इन नंबर दे दिया इसके बाद अद्वैता ने जैकलीन को मैसेज किया कि ‘अगर आज वो नहीं आ रहे तो शुक्रवार व गुरुवार अच्छा है बाकी जैसा उन्हें अच्छा लगे’

जैकलीन ने जवाब दिया ‘नहीं वो आज ही आ रहे हैं’ ‘वो करीब एक घंटे में वहां पहुँच जाएंगे’

अद्वैता ने मैसेज किया Ok cool मीटिंग अच्छी रही, मैं कल छुट्टी पर हूं, गुरुवार को रात में वापसी है, सप्ताह के अंत में बात करते हैं

इसके बाद 7 अगस्त को जेकलीन ने फिर अद्वैता को व्हाट्सएप मैसेज किया जिसमें लिखा हमें कब शुरू करना है

जिसका अद्वैता ने जवाब दिया कि ‘मैं अभी सड़क पर मौजूद हूं, हम मंगलवार से शुरू कर सकते हैं, मुझे जरूरी सफर के लिए जाना पड़ा’

ये सब जांच के दौरान पता चला था कि सुकेश के कहने पर जैकलीन ने अद्वैता को खुद के लिए एक वेब सीरीज की स्क्रिप्ट लिखने के लिए बोला था. उसके बाद ED ने अद्वैता से पूंछताछ भी की थी.