बॉलीवुड के न्यू वेडिंग कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद भी लगातार सुर्ख़ियों में हैं.दोनों की शादी कि शादी कि तस्वीरें एक एक करके सामने आ रही हैं . इन तस्वीरों में ये कपल काफी खुश नज़र आ रहा है. कैटरीना की शादी में यूं तो कई मेहमान आए थे मगर इन दिनों एक ऐसा नाम चर्चा में है जो जल्द ही विक्की और कैटरीना के परिवार में शामिल हो सकता है. आपको बता दे की हम बात कर रहे हैं कैटरीना कैफ की होने वाली देवरानी की जिनका हुस्न अक्सर लाइमलाइट में रहता है.

अभिनेता विक्की कौशल के भाई सनी कौशल की कथित गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. शरवरी वाघ और विक्की के भाई सनी कौशल के रिलेशन के चर्चे काफी वक़्त से है. रिपोर्ट्स की माने तो शरवरी वाघ विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल को डेट कर रही हैं. कैटरीना की शादी में भी शरवरी को देखा गया था. ऐसे में लोगों का यह कहना है कि अब शरवरी जल्द ही विक्की-कैटरीना की फैमिली का हिस्सा बनने वाली हैं.

बता दें कि फिल्म बंटी और बबली 2 से शरवरी वाघ सिनेमा जगत में कदम रख चुकी हैं. बताया जाता है कि शरवरी संजय लीला भंसाली की फिल्मों में सहायक निर्देशक बन कर काम कर चुकी है. शरवरी अपने हुस्न और अपने बोल्ड अवतार से बड़ी बड़ी एक्ट्रेसेस को चुनौती देती हैं. सोशल मीडिया पर शरवरी अपने अंदाज़ से खूब तहलका मचाती हैं. बता दें कि शरवरी का बैकग्राउंड काफी स्ट्रांग हैं. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी की नातिन हैं. उनके पिता शैलेश वाघ मुंबई के जाने माने बिल्डर हैं.शरवरी एक्ट्रेस बनने से पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं.