बृजमोहन के गुस्से पर मुख्यमंत्री ने ली चुटकी
रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के कल ट्रैफिक पुलिस पर भड़क जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुटकी ली और मुख्यमंत्री ने कहा चुनाव में भाजपा की स्थिति अच्छी नहीं है। भिलाई-चरौदा में पार्टी बुरी कदर परास्त हो रही है। सो वे पुलिस पर अपनी खीज निकाल रहे हैं।
मुंगेली दौरे पर रवाना होने के दौरान पत्रकारों ने जब हेलीपैड पर कहा कि भिलाई में भाजपा के तमाम दिग्गजों के जमावड़े पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रेम प्रकाश को लोग जब भिलाई में घुसने नहीं दे रहे थे, तो ये लोग बिरगांव में थे। रमन सिंह रोज बीरगांव जाते थे। अब वो लोग देख लिए कि बीरगांव में कुछ बचा नहीं है। सो अब भाजपा लोग भिलाई जा रहे हैं। मगर वहां इनका कुछ होना जाना नहीं है। सच्चाई ये है कि ये लोग लगातार जनता को ठगने का काम किये है। रमन सिंह विश्वास तो पहले ही खो चुके है। अब इनके भरोसे तो कुछ भी होना नहीं है।
केंद्र के कारण योजनाओं की असफलता
मुख्यमंत्री ने कें द्र की पीएम आवास योजना ओर अन्य कई योजनाओं के राज्य मेें असफल होने को लेकर कहा कि केंद्र की योजनाओं में पहले से रेशियो बढ़ा दिया है। पहले इन योजनाओं में 90:10, 50:50 का कांट्रीब्यूशन होता था। अब इसमें बढ़ाकर 60:40 ओर 75:25 का अनुपात कर दिया है। दूसरी ओर राज्य के सेट्रल एक्साइज का पैसा नहीं दे रहे हैं। इन योजनाओं की असफलता का प्रमुख कारण केंद्र सरकार ही है।
शिक्षा के स्तर पर आएगा सुधार
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के कारण पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में हो रहा था। पूरे देश में यही हालात रहा। अब माहौल सुधरा है स्कूल कॉलेज खुले है। माहौल मेंं परिवर्तन आएगा। सरकार की पूरी कोशिश है कि शिक्षा के स्तर पर सुधार हो।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
