- मार्च से मिलने लगेगा योजना का लाभ, भूपेश सरकार ने की थी घोषणा
रायपुर। करीब पौने तीन करोड़ की आबादी वाले छत्तीसगढ़ के लगभग डेढ़ फीसदी लोगों ने खुद को भूमिहीन बताया है। सरकार इनके दावों की जांच कर रही है, ताकि वास्तविक भूमिहीनों को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ दिया जा सके। योजना के तहत सरकार पत्र लोगों को हर वर्ष 6 हजार रुपये देगी। योजना को चालू वित्तीय वर्ष में ही शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी तीन महीने के अंदर हितग्राहियों के बैंक खातों में रकम पहुंच जाएगी।
अफसरों के अनुसार राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लिए पंजीयन की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई थी। निर्धारित समय सीमा में चार लाख 41 हजार 658 लोगों ने आवेदन किया है। भू-अभिलेख विभाग के संचालक ने बताया कि आवेदनों का पंजीयन और सत्यापन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सत्यापन के बाद पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार कर ग्राम सभा में दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें: राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 4.41 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त
दावा आपत्ति के बाद अंतिम सूची
दावा आपत्ति के निराकरण के बाद हितग्राहियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। अफसरों ने बताया कि यह योजना ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदरों को संबल देने की दृष्टि से शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कृषि भूमिहीन परिवारों की पहचान कर उन्हें वार्षिक आधार पर आर्थिक अनुदान उपलब्ध कराना है ताकि उनकी आय में वृद्धि और जीवन स्तर को बेहतर किया जा सके।
ये ले सकेंगे योजना का लाभ
इस योजना का लाभ राज्य के ऐसे मूल निवासियों को मिलेगा, जिस परिवार के पास थोड़ी भी कृषि भूमि नहीं है। ऐसे परिवारों में चरवाहा, बढई, लोहार, मोची, नाई, धोबी, पुरोहित जैसे पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार, वनोपज संग्राहक और सरकार की तरफ से समय-समय पर नियत अन्य वर्ग भी पात्र होंगे।
न्याय योजना की एक और कड़ी
राज्य सरकार अब तक राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के माध्यम से हितग्राहियों को सीधा आर्थिक मदद कर रही है। लघु वनोपज की खरीदी समेत कुछ और योजनाओं में भी हितग्राहियों की सीधे आर्थिक मदद की जा रही है। अफसरों के अनुसार भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना भी उसी कड़ी में सरकार की एक और योजना है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
