हैदराबाद। हैदराबाद के तेलंगाना में समलैंगि जोड़े ने समाज की परवाह न करते हुए शादी कर ली है। समलैंगिक पुरुषों की ‘पहली’ शादी में सुप्रियो चक्रवर्ती और अभय डांग अपने लगभग एक दशक लंबे रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी से दोनों का परिवार काफी खुश है और परिवार साथ भी है। इन्हें तेलंगाना का पहला समलैंगिक जोड़ा माना जा रहा है। सुप्रियो चक्रवर्ती अपनी शादी से जुड़ी हर एक छोटी मोटी अपडेट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दे रहे थे। खास बात यह है कि समलैंगि जोड़े की शादि पूरी धूम धाम से हुई है। इसमें संगीत से लेकर मेहंदी और मंगनी भी हुई है।


हैदराबाद के एक रिसॉर्ट में हुए विवाह समारोह में सुप्रियो (31) और अभय (34) ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और फिर एक विवाह समारोह में साथ निभाने का संकल्प लिया। समलैंगिक जोड़े की दोस्त सोफिया डेविड ने यह शादी करवाई। सोफिया खुद LGBTQ समुदाय से हैं।


अपनी शादी को लेकर सुप्रियो ने कहा कि इसने सभी को संदेश दिया है कि खुश रहने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। शादी समारोह में जोड़े के परिवार के लोग और उनके दोस्त इकट्ठा हुए थे।


सुप्रियो होटेल इंडस्ट्री से जुड़े हैं तो वहीं अभय इंफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी क्षेत्र में कार्यरत है। दोनों साल 2012 में एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए मिले और तब से एक साथ रह रहे हैं।


सुप्रियो ने कहा- ‘यह दो दिवसीय (17 और 18 दिसंबर) कार्यक्रम था। यह एक ऐसा कार्यक्रम था जहां हमारे सभी करीबी दोस्त और परिवार के लोग थे। हमने मेहंदी और संगीत से शुरुआत की। मैं और अभय अलग-अलग राज्यों से हैं। अभय पंजाबी है और मैं बंगाली हूं। शनिवार को हमारी हल्दी की रस्म थी और सोफिया डेविड ने हमारी शादी की औपचारिकता पूरी की।


दिलचस्प बात यह है कि जहां पर हमारे समाज में समलैंगिक जोड़ों का विरोध होता है वहीं सुप्रियो और अभय की शादी में कई दोस्त और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए।


शादी में आए मेहमानों ने जमकर डांस किया। बारातियों ने कहा कि समय के साथ देश में लोगों की सोच बदल रही है। आने वाले समय में हमारा समाज इन्हें स्वीकार कर लेगा।फिलहाल ये शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
