रायपुर। युवाओं के लिए सुनहरा मौका ,छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।


महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30 दिसंबर 2021
आवेदन फॉर्म में सुधार की तिथि – 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2022
भर्ती परीक्षा की डेट- 23 जनवरी 2022


वैकेंसी डिटेल्स
सुपरवाइजर के कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। जिनमें सुपरवाइजर के 100 और सुपरवाइजर (आंगनवाड़ी वर्कर) के 100 पद शामिल हैं।
योग्यता
पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि सुपरवाइजर (आंगनवाड़ी वर्कर) पदों के लिए 12वीं पास है ।


ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को छत्तीसगढ़ व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट cgvyapam.choice.gov.in पर जाना होगा और आवेदन पत्र जमा करना होगा साथ ही परीक्षा से जुडी पूरी जानकारी प्राप्त करनी होगी । चयनित उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ में नियुक्त किया जाएगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
