• प्रदेश में अब तक 9.37 लाख किसानों ने बेचा धान
  • धान खरीदी के एवज में किसानों को 6250.85 करोड़ रुपये जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा बढ़ रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए 1 दिसंबर से शुरू हुई धान खरीदी के 20 दिनों में अब तक 9 लाख 36 हजार 806 किसानों से 34 लाख 30 हजार 276 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। 2 हजार 483 धान उपार्जन केंद्रों के जरिए किसानों से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में किसानों को अब तक मार्कफेड द्वारा बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 6250 करोड़ 85 लाख रुपये जारी किया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 11 लाख 75 हजार 163 मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स करीब 8,38,958 मीट्रिक टन धान का उठाव कर चुके हैं।

राजनांदगांव सबसे आगे

धान खरीदी के मामले में राजनांदगांव जिला शुरू से ही सभी जिलों से आगे चल रहा है। 20वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले नंबर पर है। राजनांदगांव जिले में धान खरीदी का आंकड़ा 3 लाख 28 हजार 434 मीट्रिक टन पहुंच चुका है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 2 लाख 60 हजार 246 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। वहीं बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। यहां 2 लाख 57 हजार 38 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

धान खरीदी

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अब तक 25.08 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, उठाव भी शुरू

संभागवार धान खरीदी की जानकारी (धान खरीदी का आंकड़ा)-

खाद्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 20 दिसंबर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के-

दुर्ग संभाग-

  • राजनांदगांव जिले में 3 लाख 28 हजार 434 मीट्रिक टन
  • बेमेतरा जिले में 2 लाख 57 हजार 038 मीट्रिक टन
  • बालोद जिले में 2 लाख 22 हजार 372 मीट्रिक टन
  • कवर्धा जिले में 1 लाख 68 हजार 819 मीट्रिक टन
  • दुर्ग जिले में 1 लाख 57 हजार 963 मीट्रिक टन

रायपुर संभाग-

  • बलौदाबाजार जिले में 2 लाख 49 हजार 852 मीट्रिक टन
  • महासमुंद जिले में 2 लाख 38 हजार 781 मीट्रिक टन
  • रायपुर जिले में 1 लाख 86 हजार 115 मीट्रिक टन
  • धमतरी जिले में 1 लाख 50 हजार 162 मीट्रिक टन
  • गरियाबंद जिले में 1 लाख 24 हजार 551 मीट्रिक टन

ये भी पढ़ें: धान खरीदी के एवज में 3.34 लाख किसानों को 1772.92 करोड़ रुपये जारी, सरकार की व्यवस्था से किसान संतुष्ट

बिलासपुर संभाग-

  • जांजगीर-चांपा जिले में 2 लाख 60 हजार 246 मीट्रिक टन
  • रायगढ़ जिले में 1 लाख 85 हजार 068 मीट्रिक टन
  • बिलासपुर जिले में 1 लाख 79 हजार 823 मीट्रिक टन
  • मुंगेली जिले में 1 लाख 49 हजार 004 मीट्रिक टन
  • कोरबा जिले में 39 हजार 274 मीट्रिक टन
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 22 हजार 472 मीट्रिक टन
धान का उठाव

बस्तर संभाग-

  • कांकेर जिले में 1 लाख 10 हजार 352 मीट्रिक टन
  • कोण्डागांव जिले में 55 हजार 462 मीट्रिक टन
  • बस्तर जिले में 47 हजार 349 मीट्रिक टन
  • बीजापुर जिले में 13 हजार 817 मीट्रिक टन
  • सुकमा जिले में 8 हजार 446 मीट्रिक टन
  • नारायणपुर जिले में 7 हजार 279 मीट्रिक टन
  • दंतेवाड़ा जिले में 2 हजार 394 मीट्रिक टन

सरगुजा संभाग-

  • सूरजपुर जिले में 86 हजार 185 मीट्रिक टन
  • सरगुजा जिले में 54 हजार 392 मीट्रिक टन
  • बलरामपुर जिले में 50 हजार 126 मीट्रिक टन
  • कोरिया जिले में 39 हजार 175 मीट्रिक टन
  • जशपुर जिले में 35 हजार 362 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।