नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने देश में दहशत फैला रखी है। फैली दहशत के बीच कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट जारी है। बता दें कि पिछले एक दिन में 16 सौ से ज्यादा सक्रिय मामले घटे हैं और वर्तमान में इनकी संख्या 82,267 रह गई है जो 572 दिन में सबसे कम और कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है।


सोमवार को सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान साढ़े छह हजार नए मरीज मिले हैं और 132 लोगों की जान गई है। मृतकों में 96 केरल से हैं, जबकि महाराष्ट्र और बंगाल में नौ-नौ मौतें हुई हैं। केरल के जो आंकड़े हैं वो इसलिए अधिक हैं क्योंकि राज्य सरकार पहले हुई मौतों को पिछले कुछ दिनों से नए आंकड़ों के साथ मिलाकर जारी कर रही है।


इन शहरों में लगेगा नाइट कर्फ्यू
गुजरात ने ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को राज्य के 8 प्रमुख शहरों में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू फिर से लगा दिया। अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में 31 दिसंबर 2021 की रात तक यानी साल के अंत तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। नाइट कर्फ्यू का समय रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
