रायपुर। भोले – भाले लोगो को दुगुना पैसा का लालच देकर 20 करोड़ रुपये का चुना लगा के करीब 5 साल से फरार आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता ,मिली है। ग्वालियर पुलिस की मदद से आरोपी को छत्तीसगढ़ पुलिस पकड़कर ले गई है। बता दे कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को 5 साल बाद गिरफ्तार किया है।
दरअसल छत्तीसगढ़ से 2016 से फरार चल रहे चिटफंड आरोपी राकेश सिंह सोलंकी की तलाश की जा रही थी, इसी बीच आरोपी के लोकेशन मेपिंग होने पर छत्तीसगढ़ पुलिस ग्वालियर पहुंची। एसपी अमित सांघी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी की गिरफ़्तारी में सहयोग मांगा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि चिटफंडी 20 करोड़ [रुपये की धोखाधड़ी कर ग्वालियर में छिपा हुआ है।

चिटफंड मामले में की मदद के निर्देश दिए, जिसके बाद दोनों की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को धरदबोचा गया। क्राइम ब्रांच डीएसपी के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर चिटफंडी को करईया थाना क्षेत्र से उसके गांव से गिरफ्तार किया है।