कांकेर। ”आजादी का अमृत महोत्सव 75वें वर्षगांठ के अवसर पर 28 दिसंबर को सुबह 11 से शाम 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय कांकेर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा 490 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी ।

बता दे कि हास्पिलिटी के 50 पद, ब्यूटी पार्लर और इलेक्ट्रिशियन के 40-40 पद, वेल्डिंग तथा ड्रायवाल के 30-30 पद और रिफेइल, आटोमोबाईल तथा मेशन के 100-100 पदों पर भर्ती किया जाएगा । इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आए।

कोविड-19 नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकतें हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जावेगा। जिसकी सूचना फोन के माध्यम से आवेदक को दिया जाएगा ।