• 10 लाख से ज्यादा किसानों ने बेचा धान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा बढ़ रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए 1 दिसंबर से शुरू हुई धान खरीदी के 21 दिनों में अब तक 10 लाख 12 हजार 159 किसानों ने धान बेचा है। जिसके बाद धान खरीदी का आंकड़ा 37 लाख 35 हजार 828 मीट्रिक टन पहुंच गया है। 2 हजार 484 धान उपार्जन केंद्रों के जरिए किसानों से धान खरीदी की जा रही है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 12 लाख 21 हजार 675 मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स करीब 12 लाख 21 हजार 675 मीट्रिक टन धान का उठाव कर चुके हैं।

धान का उठाव

राजनांदगांव सबसे आगे

धान खरीदी के मामले में राजनांदगांव जिला शुरू से ही सभी जिलों से आगे चल रहा है। 21वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले नंबर पर है। राजनांदगांव जिले में धान खरीदी का आंकड़ा 3 लाख 53 हजार 870 मीट्रिक टन पहुंच चुका है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 2 लाख 90 हजार 909 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। वहीं बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। यहां 2 लाख 87 हजार 427 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

ये भी पढ़ें: राज्य में 34.30 लाख मीट्रिक टन से पार हुआ धान खरीदी का आंकड़ा

संभागवार धान खरीदी की जानकारी (धान खरीदी का आंकड़ा)-

खाद्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 21 दिसंबर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के-

दुर्ग संभाग-

  • राजनांदगांव जिले में 3 लाख 53 हजार 870 मीट्रिक टन
  • बेमेतरा जिले में 2 लाख 78 हजार 427 मीट्रिक टन
  • बालोद जिले में 2 लाख 39 हजार 496 मीट्रिक टन
  • कवर्धा जिले में 1 लाख 82 हजार 712 मीट्रिक टन
  • दुर्ग जिले में 1 लाख 71 हजार 008 मीट्रिक टन
धान खरीदी

रायपुर संभाग-

  • बलौदाबाजार जिले में 2 लाख 70 हजार 452 मीट्रिक टन
  • महासमुंद जिले में 2 लाख 60 हजार 389 मीट्रिक टन
  • रायपुर जिले में 2 लाख 340 मीट्रिक टन
  • धमतरी जिले में 1 लाख 61 हजार 998 मीट्रिक टन
  • गरियाबंद जिले में 1 लाख 34 हजार 972 मीट्रिक टन

ये भी पढ़ें: भूपेश सरकार के 36 महीने: धान खरीदी में हर साल रिकॉर्ड बना रहा छत्तीसगढ़, किसानों की भी बढ़ी संख्या

बिलासपुर संभाग-

  • जांजगीर-चांपा जिले में 2 लाख 90 हजार 909 मीट्रिक टन
  • रायगढ़ जिले में 2 लाख 03 हजार 368 मीट्रिक टन
  • बिलासपुर जिले में 1 लाख 95 हजार 591 मीट्रिक टन
  • मुंगेली जिले में 1 लाख 62 हजार 745 मीट्रिक टन
  • कोरबा जिले में 43 हजार 187 मीट्रिक टन
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 24 हजार 421 मीट्रिक टन

बस्तर संभाग-

  • कांकेर जिले में 1 लाख 20 हजार 287 मीट्रिक टन
  • कोण्डागांव जिले में 58 हजार 990 मीट्रिक टन
  • बस्तर जिले में 52 हजार 376 मीट्रिक टन
  • बीजापुर जिले में 16 हजार 122 मीट्रिक टन
  • सुकमा जिले में 9 हजार 572 मीट्रिक टन
  • नारायणपुर जिले में 8 हजार 17 मीट्रिक टन
  • दंतेवाड़ा जिले में 2 हजार 837 मीट्रिक टन

सरगुजा संभाग-

  • सूरजपुर जिले में 95 हजार 180 मीट्रिक टन
  • सरगुजा जिले में 59 हजार 981 मीट्रिक टन
  • बलरामपुर जिले में 55 हजार 694 मीट्रिक टन
  • कोरिया जिले में 42 हजार 987 मीट्रिक टन
  • जशपुर जिले में 39 हजार 594 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।