रायपुर। शनिवार से सोशल मीडिया में रमन सिंह का दान छाया हुआ है। दान को लेकर किए पोस्ट की वजह से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ट्रोल हो गए हैं। अपने इस पोस्ट के चलते वे आलोचकों से घिर गए हैं। रमन सिंह का दान करना उन्हीं को भारी पड़ गया है।

रमन सिंह की पोस्ट

दरअसल 25 दिसंबर को रमन सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने बताया कि नमो एप के जरिए उन्होंने पार्टी फंड में दान किया है। उन्होंने लोगों से भी पार्टी के लिए चंदा या दान देने की अपील की। रमन सिंह ने इसके साथ दान की स्लिप भी शेयर की है। इसमें दिख रहा था कि उन्होंने एक हजार रुपये का चंदा दिया है। इसी वजह से रमन को फेसबुक यूजर्स ने ट्रोल कर दिया।

ये भी पढ़ें: रमन सिंह के भांजे पर एफआईआर: मतगणना केंद्र में घुसकर की तोड़फोड़, रिटर्निंग ऑफिसर ने दर्ज कराया अपराध

यूजर्स के कमेंट्स-

फेसबुक यूजर्स ने लिखा- सर आप 15 साल मुख्यमंत्री रहे और दान सिर्फ एक हजार का। किसी ने लिखा- आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी, एक युवक ने लिखा ये लोग पैसे जुटाकर यूपी के चुनाव में खर्च करेंगे वहीं किसी ने लिखा कि अपना वेतन दान कर देते। कुछ ने कहा कि इतना बड़ा नेता 1 हजार दे रहा है तो कार्यकर्ता एक रुपये देगा और एक ने तो यहां तक लिख दिया कि ‘पब्लिक और भक्तों को लूट का एहसास भी न हो और विधायक खरीदी का बजट भी बन जाए’।