रायपुर। बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के वीर सैनिको का आज प्रदेश कांग्रेस के द्वारा सम्मान किया गया। जो वीर सैनिक इस समय नहीं है उनके वीर नारियों तथा परिजनों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 50 वर्ष आयोजन समिति के संयोजक प्रवीण डाबर, ब्रिगेडियर प्रदीप यदु उपस्थिति थे। कार्यक्रम को प्रवीण डाबर, ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ने संबोधित किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पूर्व सैनिको का सम्मान करते हुये कांग्रेस पार्टी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही है। इतिहास साक्षी है। देश की आजादी से लेकर देश के नवनिर्माण में कांग्रेस के नेताओं गांधी जी, नेहरू जी, शास्त्री जी, इंदिरा जी के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। मै आप सब सैनिकों को धन्यवाद देता हूं।


जो आप ने हमे आपको सम्मानित करने का अवसर दिया देश की आइरन लेडी इंदिरा जी के साहस और उनकी दृढ़ता के कारण भारत ने पाकिस्तान का दो टुकड़े कर बांग्लादेश का निर्माण किया, जो लोग केन्द्र की सरकार में बैठकर कह रहे कांग्रेस ने 70 सालों में कुछ नहीं किया। उन्हें बांग्लादेश के संग्राम का याद करना चाहिये। कांग्रेस देश के सैनिको के नाम से राजनीति नहीं करती देश के सैनिको का सम्मान करती है। कांग्रेस देशहित और लोकतंत्र की रक्षा को सर्वोपरि रखती है। आज की सरकारे ने सर्व धर्म संभाव सबके सम्मान की बात की सभी की धार्मिक स्वतंत्रता, मौलिक अधिकारो की रक्षा कांग्रेस ने की। जिन्होंने देश के लिये उंगली भी नहीं कटाई वे आज राष्ट्रवाद की परिभाषा बताने की कोशिश कर रहे है। देश का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि सैनिको के पराक्रम के आधार पर नेता वोट मांगकर अपनी राजनैतिक रोटी सेकने की कोशिश कर रहे है। कांग्रेस के लिये देश सर्वोपरि है कांग्रेस के लिये सरकार चलाना नहीं देश बना प्रथम लक्ष्य रहा है।


इस अवसर पर 1971 के वीर सैनिक कर्नल अविनाश सिंह, अरूण कुमार दुबे, आरपी पांडेय, वी.जी. तामस्कार, जय रंजन वीके, सैय्यद निजाम, गेन चांद, बनवारी लाल, एस.के झा, प्रहलाद शर्मा, शंकर सोनवानी, अभिलाष बहादुर सिंह, देव नारायण साहू, जगदीश प्रसाद यादव, ज्ञान शंकर मिश्रा, उमा शंकर साहू, बलवंत सिंह, शोभनाथ पांडेय, गंगाजल कुलदीप, धन्ना लाल वैद्य, नरिंदर सिंह बाल, बलदेव प्रसाद, देबलाल हलधर, भंण्डारी राम, राम कुमार पांडेय, मुसादीलाल शर्मा, ज्ञान शंकर मिश्रा को सम्मान किया गया।
वीर नारीयां सुशीला बाई, रूखमणी बाई सोनी, प्रेमलता देवी, विमला साहू, गौरी बाई, सुरजीत कौर, कमल वर्मा, गुरूचरन कौर, कमला देवी, बाल कुमारी थापा, रवनीत कौर, मोंगरा चंद्राकर, पुर्णिमा देवी, विजया प्रधान, गनेषी माधवी, केशर बाई पाठक, सय्यदा के., राम दुलारी नायक, बैशाखा देवी, उर्मिला शर्मा, धर्माथ, इंदिरा चौहान, फुलकुवंर मेहता, सन बाई, कल्पना यादव को सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री अमरजीत चावला, योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, शिवसिंह ठाकुर, महमूद अली, प्रकाशमणी वैष्णव, सहित बड़ी संख्या में कांगेसजन उपस्थित थे


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
