रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला में एक अजीब मामला सामने आया है। जहां युवक को प्यार में धोखा मिलने से अपनी ही बाइक जला डाली। जब आस-पास के लोगों ने समझाया कि भाई बाइक जल रही है पास में मत रहो तो कहने लगा ठंड है आग ताप रहा हूं। दिल का फंडा है। प्यार, मोहब्बत में कुछ भी हो सकता है। मैंने अपनी ही बाइक में आग लगाई है। यह पूरा मामला मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के सरगवां स्थित मझलीपारा स्थित मुख्य सड़क पर एक बाइक धू-धू कर जल रही थी। जिसे देखकर कुछ लोगों ने बाइक के पास खड़े युवक को समझाया कि वहां मत खड़े रहो। इस पर युवक ने कोई जवाब नहीं दिया। वह आराम से वहीं टहलता रहा। युवक का नाम दिनेश विश्वकर्मा बतया जा रहा है और वह परसा का रहने वाला है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
दिल का मामला है, दिल टूट गया है
बाइक जलते देख जब राहगीरों ने मदद के लिए पूछा तब दिनेश ने सर्दी में होठ में लगाने वाली हार्ट शेप का लिप बाम निकाला और कहा दिल का मामला है, दिल टूट गया है। इसके बाद फिर वह उसी बाइक के पास जाकर खड़ा हो गया। लोग उसे समझाते रहे लेकिन फिर भी वह चुपचाप वहीं टहलने लगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
