• सामाजिक कल्याण और विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन

रायपुर। केंद्र सरकार ने सुशासन दिवस पर गुड गवर्नेंस इंडेक्स 2021 जारी किया। जिसमें ग्रुप बी के राज्यों में ‘सामाजिक कल्याण और विकास’ में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर रहा। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा तैयार जीजीआई-2021 इंडेक्स राज्यों को सुशासन की कसौटी पर कसने के लिए जारी किया है, जिसमें समाज कल्याण और विकास के मापदंड पर छत्तीसगढ़ खरा उतरा है। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा तैयार जीजीआई-2021 को सुशासन दिवस के मौके पर विज्ञान भवन में जारी किया और गुड गवर्नेंस इंडेक्स के तहत प्रदेश ने अपनी जगह बनाई। जीजीआई से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शासन का आकलन करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पिछले तीन सालों में ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए चलायी जा रही सुराजी गाँव योजना वनांचल के लोगों की आर्थिक प्रगति के लिए लघु वनोपजों की खरीदी तथा इनके वैल्यू एडिशन के कार्यों को अच्छी सफलता मिली है। सुराजी गाँव योजना में बनाये जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के जरीये महिला समूहों को रोजगार से जोडऩे के साथ ही महिलाओं और बच्चों के कुपोषण को दूर करने के लिए चलाये जा रहे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से राज्य में कुपोषण को दूर करने में बड़ी कामयाबी मिली है।

मनरेगा के तहत ग्रामीणों को मिला काम

10 क्षेत्रों के 58 संकेतकों पर विचार किया गया

जीजीआई-2021 तैयार करने के लिए 10 क्षेत्रों के 58 संकेतकों पर विचार किया गया है। डीएआरपीजी द्वारा सामाजिक कल्याण और विकास सेक्टर के लिए निर्धारित किए गए मुख्य इंडिकेटर में जन्म दर एवं लिंगानुपात, स्वास्थ्य बीमा कव्हरेज, ग्रामीण रोजगार गारंटी, बेरोजगारी, सभी के लिए आवास, महिला का आर्थिक सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यको का सशक्तिकरण, न्याय के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरणों का निराकरण शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को मिला सीसीटीएनएस और आइसीजेएस क्रियान्वयन में राष्ट्रीय पुरस्कार

सामाजिक कल्याण में नंबर वन

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को रोजगार देने के लिए मनरेगा योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया गया है। कोरोना संकट काल के दौरान भी छत्तीसगढ़ मनरेगा के क्रियान्वयन देश में अव्वल रहा वहीं समर्थन मूल्य पर देश का 74 प्रतिशत लघु वनोपज की खरीदी की गयी। राज्य में सामाजिक कल्याण और विकास के लिए संचालित योजनाओं के माध्यम से सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया गया है। इन विकास कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना भी मिल रही है। यही वजह है कि सामाजिक कल्याण और विकास के मापदंडों में छत्तीसगढ़ ग्रुप बी के राज्यों में टॉप पर है।

महिलाएं बनी आत्मनिर्भर

सरकार ने अपने कार्यक्रमों को दिया श्रेय

अधिकारियों इस उपलब्धि का श्रेय राज्य सरकार के कार्यक्रमों को दिया है। कहा जा रहा है, पिछले तीन सालों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाई जा रही सुराजी गांव योजना, लघु वनोपजों की खरीदी तथा इनके वैल्यू एडिशन के कार्यों को अच्छी सफलता मिली है। महिलाएं स्वावलंबी बनी हैं। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से राज्य में कुपोषण को दूर करने में बड़ी कामयाबी मिली है। मनरेगा में अच्छा काम हुआ है। राज्य में सामाजिक कल्याण और विकास के लिए संचालित योजनाओं के माध्यम से सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया गया है।