कहते हैं शादी के बाद अगर किसी व्यक्ति के घर बच्चे की किलकारियां न गूंजे तो पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आने लगती है। करोड़ों लोग इस बात के समर्थक होंगे, लेकिन आज हम बॉलीवुड के कुछ ऐसे कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना अपने बच्चों के भी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रहे हैं।
मीना कुमारी और कमल अमरोही


बॉलीवुड में ‘ट्रेजडी क्वीन’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी (Meena Kumari) को फिल्म के सेट पर अपना प्यार मिला था। उन्होंने खुद से 15 साल बड़े फिल्म निर्देशक कमल अमरोही (Kamal Amrohi) से विवाह रचाया था। ऐसा कहा जाता है कि कमल अमरोही को अपनी पहली शादी से पहले से ही एक बच्चा था, जिस कारण वे मीना कुमारी से बच्चा नहीं चाहते थे।
मधुबाला और किशोर कुमार


हिंदी सिनेमा में सुंदरता के लिए मशहूर रहीं मधुबाला ने 1960 में महान गायक किशोर कुमार से शादी की थी। शादी के बाद मधुबाला को दिल की बीमारी हो गई और कहा जाता है कि डॉक्टरों ने उन्हें बच्चा पैदा नहीं करने की सलाह दी थी। बाद में साल 1969 में अभिनेत्री का बीमारी की वजह से निधन हो गया।
शबाना आज़मी और जावेद अख्तर


शबाना आज़मी और जावेद अख्तर ने एक-दूसरे से लव मैरिज की थी। हालांकि, शबाना आजमी की अपनी कोई संतान नहीं है, लेकिन इसका असर उनके रिश्ते पर नजर नहीं आता। वहीं वह एक-दूसरे को तहे दिल से प्यार, प्रशंसा और सम्मान करते हैं।
दिलीप कुमार और सायरा बानो


दिलीप कुमार अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उनका प्यार और रिश्ता आज भी लोगों के लिए एक मिसाल है। दिलीप कुमार और सायरा बानो के बच्चे नहीं है। हालांकि, दिलीप कुमार से 22 साल छोटी सायरा बानो ने कभी बच्चा न होने का अफसोस नहीं जताया। मालूम हो कि, सायरा ने 1972 में एक बच्चे को जन्म दिया था, जो एक लड़का था लेकिन प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में उन्होंने उस बच्चे को खो दिया।
अनुपम खेर और किरण खेर


अनुपम खेर और किरण खेर ने 1985 में शादी रचाई थी। इस कपल का अपना कोई बच्चा नहीं है। हालांकि, किरण की पहली शादी से एक बेटा है सिंकदर खेर, जिसे अनुपम खेर ने अपना नाम दिया है।
साधना और आरके नैय्यर


अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री साधना ने 1960 के दशक के लोकप्रिय निर्देशक आरके नैय्यर से शादी की। हालांकि इस जोड़े ने अपनी शादी के बाद बच्चे पैदा नहीं करने का फैसला लिया था।
आशा भोसले आर डी बर्मन


मशहूर सिंगर आशा भोसले की पहली शादी से 3 बच्चे थे। लेकिन आर डी बर्मन से दूसरी शादी करने के बाद उन्होंने बच्चा नहीं करने का फैसला लिया था।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
