ये तो आप जानते ही होंगे की छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के हर ब्लाक में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का फैसला किया है। ताकि सभी बच्चो को अच्छी शिक्षा मिल सके। तो अब सरकार बस्तर जिले में भी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित कर रही है। स्कूल खुलने के बाद तो शिक्षकों की जरूरत तो होगी तो इसी सिलसिले में बस्तर के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती निकली है।

इन जगहों के लिए भर्ती
अगर आप भी शिक्षक बनाने की सोच रहे है तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का ये सुनहरा अवसर है। जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले के दरभा, तोकापाल, बास्तानार, बस्तर, बकावंड और लोहण्डीगुड़ा में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में रिक्त पदों पर वॉक इन इंटरव्यू जरिए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। बुधवार 29 दिसंबर को शासकीय बहुद्देशीय शासकीय विद्यालय जगदलपुर में वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया गया है।

read more :https://nukkadnews.in/new-year-party-of-this-city-was-also-canceled-night-curfew-imposed/

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वाणिज्य और सामाजिक अध्ययन के संविदा व्याख्यता अंग्रेजी, विज्ञान व कला के संविदा शिक्षक और संविदा ग्रंथपाल की भर्ती इस वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी।

पंजीयन का समय
वॉक इन इंटरव्यू के तहत सुबह 11 से 12 बजे तक अभ्यर्थियों का पंजीयन, 1 से 2 बजे तक सूची का प्रकाशन कर दावा आपत्ति का निराकरण व अंतिम सूची का प्रकाशन 2 से 4 बजे तक साक्षात्कार व 5 बजे अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।