रायपुर। सैनिक स्कूल अंबिकापुर ने एमटीएस, काउंसलर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन में आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2022 है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.sainikschoolambikapur.org.in पर जाकर बायो-डाटा फॉर्मेट डाउनलोड कर सकते हैं।

पदों की संख्या – 24

किन पदों पर होगी भर्ती


जनरल एम्प्लाई एमटीएस -4
काउंसलर-1
हॉर्स राइडिंग इंस्ट्रक्टर-1
लैब असिस्टेंट-1
जनरल एम्प्लाई एमटीएस-16
नर्सिंग सिस्टर-1

योग्यता

जनरल एम्प्लाई एमटीएस- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।

काउंसलर- साइकोलॉजी में पीजी डिग्री।

हॉर्स राइडिंग इंस्ट्रक्टर- 12वीं पास , राइडिंग आनी चाहिए या रिसालदार का कोर्स किया होना चाहिए।

लैब असिस्टेंट- 12वीं केमिस्ट्री विषय के साथ पास

जनरल एम्प्लाई एमटीएस- 10वीं पास होना चाहिए।

नर्सिंग सिस्टर- नर्सिंग में डिप्लोमा/डिग्री, पांच साल का अनुभव

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.sainikschoolambikapur.org.in पर जाकर बायो-डाटा फॉर्मेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें जानकारियां भरने के साथ इस पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं। इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी के साथ निर्धारित पते पर भेज दें। बायो-डाटा भेजने का पता है- प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल अंबिकापुर, मेंद्रा कलान, जिला सरगुजा, छत्तीसगढ़- 497 001