नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय के तहत इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर 4 जनवरी से 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते । जो युवा इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी करने का सोच रहे है उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।

इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक (जनरल ड्यूटी) – 260 पद

किन पदों पर होगी भर्ती

नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) के 35 पद
यांत्रिक (मैकेनिकल) के 13 पद
यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) के 9 पद
यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 5 पद सहित कुल 322 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन एग्जाम, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के आधार पर किया जाएगा।

आयु सीमा

1 अक्टूबर 2000 से 30 सितंबर 2004 के बीच होना चाहिए। कारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता

नाविक (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। जबकि, नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) के लिए 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।

वेतन माह

इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक पदों पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को सैलरी लेवल 3 के तहत 21700 रुपए महीने सैलरी दी जाएगी ,यांत्रिक पदों के लिए वेतन लेवल 5 के तहत 29200 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

सभी योग्य उम्मीदवार ICG Recruitment 2021 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर रजिस्टर कर सकते हैं साथ ही परीक्षा से जुडी जानकारियां भी प्राप्त कर सकते है।