

रायपुर। ओमिक्रान के बढ़ते असर को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए है। जिसके बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने भी आज वर्चुवल बैठक लेकर उच्चाधिकारियों से चर्चा की।
महानदी भवन से हुई इस वर्चुवल बैठक में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता वाली इस बैठक में में महानदी सभी विभाग प्रमुखों शामिल हुए।
मुख्यसचिव श्री जैन ने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष रूप से कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी निर्देशों का पालन और उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 का आयोजन पूरे राज्य में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउण्ड, रायपुर में सुबह नौ बजे से निर्धारित किया गया है। गणतंत्र दिवस के आमंत्रण पत्र का प्रारूप, अतिथियों का निर्धारण, जिला स्तर और तहसील स्तर पर कार्यक्रमों का निर्धारण सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कार और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
ध्वजारोहण के बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों (गार्ड ऑफ ऑनर) द्वारा सलामी दी जाएगी. गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवन/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार मध्य क्षेत्रीय परिषद का आयोजन भोपाल (मध्यप्रदेश) में 17 जनवरी 2022 को आयोजित होगी. इसके लिए विभागों के द्वारा नए अनुपालन, नए एजेंडा को जल्दी तैयार कर भारत सरकार को अवगत कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.