दुर्ग। शहर के एक गर्ल्स हॉस्टल संचालक ने वहां खुफिया सीसीटीवी लगाकर रखा था। जैसे ही वहां रह रही लड़कियों को इसके बारे भनक लगी तो उन्होंने इस पर बवाल मचा दिया। बताया जा रहा है कि संचालक भिलाई स्टील प्लांट का कर्मचारी है। उसने मामले को दबाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लड़कियां नहीं मानी और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
नेवई पुलिस के मुताबिक सेक्टर 5 निवासी फगन लाल पवार भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मचारी है। उसका आशीष नगर में भी एक मकान है, जिसमें वह गर्ल्स हॉस्टल संचालित करता है। गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में उसने खुफिया कैमरे लगा रखे थे। इससे वह अपने ऑफिस में बैठकर या मोबाइल पर कभी भी कमरे में रह रही लड़कियों की एक्टिविटी को देखा करता था। उसके हॉस्टल में एक महीने पहले कॉलेज में पढ़ने वाली 5 छात्राएं रहने आई थीं।
संचालक ने डीवीआर देने से किया मना
लड़कियों को कमरे में खुफिया कैमरे लगे होने का शक सच में बदला जब उन्होंने ध्यान से कमरे के हर एक कोने को देखा तो सच्चाई सामने आ गई। जैसे ही लड़कियों को पता चला कि उनके कमरे में खुफिया कैमरा लगा है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़कियों ने संचालक को खूब खरीखोटी सुनाई और उससे डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉडर) मांगा। जब उसने डीवीआर नहीं दिया तो लड़कियों ने इसकी शिकायत बुधवार को नेवई थाने में दर्ज कराई।
पुलिस ने जब्त किया कैमरा और डीवीआर
नेवई पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद बीएसपी कर्मी फगन लाल पवार के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस गर्ल्स हॉस्टल पहुंची और वहां तलाशी लेने के बाद पुलिस ने लड़कियों के कमरों से सीसीटीवी कैमरे और उनका डीवीआर जब्त किया। डीवीआर में पुलिस को 11 दिन का स्टोरेज मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। उसके पहले का स्टोरेज कहां है उसको लेकर भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
