रायपुर। कालीचरण की गिरफ्तारी को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। सीएम भूपेश बघेल ने लिखा है कि ‘न्याय में इतना विलम्ब नहीं होना चाहिए कि वो अन्याय लगने लगे’। सीएम भूपेश का कहना है कि ऐसे महापुरुष (महात्मा गांधी) के बारे में कोई अभद्र टिप्पणी करें तो उनके ख़िलाफ कार्रवाई होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उनके (कालीचरण महाराज) परिवारजनों और वकील को सूचित कर दिया है। 24 घंटे के अंदर उन्हें कोर्ट में पेश करेंगे।
बीते 26 दिसंबर को रावणभाठा के धर्म संसद में दिए विवादित बयान पर थाना टिकरापारा में कालीचरण महराज के खिलाफ धारा 294, 505(2) भादवि का अपराध दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यो के आधार पर धारा 153 A (1)(A), 153 B (1)(A), 295 A ,505(1)(B), 124A भादवि का भी समावेश किया गया है। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से कालीचरण महराज फरार थे। फिलहाल पुलिस ने कालीचरण महराज को बागेश्वर धाम के पास एक व्यक्ति के घर से जहां कालीचरण किराया से रह रहा था उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हिरासत में लेने के बाद आरोपी के वकील को इसकी सूचना दी गई है। हिरासत में लेने के 24 घंटे के भीतर रायपुर पुलिस उन्हें माननीय न्यायालय के सामने प्रस्तुत करेगी। रायपुर पुलिस द्वारा पूरी विधिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कालीचरण को हिरासत में लिया गया है। देर शाम तक पुलिस टीम के रायपुर पहुंचने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: संत कालीचरण महराज खजुराहो से गिरफ्तार, रायपुर धर्म संसद में महात्मा गांधी को लेकर की थी अभद्र टिप्पणी
7 सदस्यीय टीम ने किया गिरफ्तार
बता दें कि रायपुर पुलिस ने कालीचरण महराज की तलाश में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली के लिए तीन अलग-अलग टीमें भेजी गई थी। गुरुवार सुबह 4 बजे पुलिस की 7 सदस्यीय टीम ने खजुराहो के बागेश्वर धाम के पास कालीचरण महराज को गिरफ्तार कर लिया।
महात्मा गांधी को कहे थे अपशब्द
दरअसल कालीचरण महराज ने 26 दिसंबर की शाम रायपुर की धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए अपशब्दों का उपयोग किया था। जिसके बाद रात में ही कालीचरण महराज छत्तीसगढ़ से निकल गए थे। अगले दिन कालीचरण ने एक वीडियो जारी किया और अपनी गलती पर अडिग रहे। इसी वीडियो के बाद पुलिस की सायबर सेल टीम ने वीडियो को ट्रेस किया और उन तक पहुंचे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
