भिलाई। कोयले से लदी माल गाड़ी में आग लगने कि खबर सामने आ रही है। विदेशी कोयले से माल गाडी की एक बोगी में आग लग गई जिसके बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत ही इसकी जानकारी भिलाई नगर निगम के दमकल विभाग को दी गई। जैसे ही ट्रेन भिलाई नगर स्टेशन पहुंची, पहले से मुस्तैद दमकल विभाग की टीम ने आग बुझा कर आग में काबू पाया।


बता दें कि विदेश से आने वाले कोल को विशाखापट्टनम के बंदरगाह तक पहुंचने के बाद माल गाडी में लोड किया जाता है। इसके बाद यह कोयला डिमांड के मुताबिक अलग-अलग राज्यों को भेजा जाता है। जिस माल गाड़ी की बोगी में आग लगी वह विशाखापट्टनम से पंजाब जा रही थी। ट्रेन की हर बोगी को अच्छे तरीके से कवर किया गया था। रायपुर से भिलाई तीन के बीच रास्ते में गार्ड ने देखा कि बीच की एक बोगी से धुंआ उठ रहा है। इसके बाद इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन और आरपीएफ को दी गई। उसके बाद भिलाई में पहले से मुस्तैद दमकल विभाग की टीम ने आग में काबू पाया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
