कोरोना (Coronavirus) का कहर दुनिया में फिर मंडराने लगा है. 2 महीने पहले तक जहां केसेज की संख्या में अचानक गिरावट आई थी वहीं, केस फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं. इस बीच अमेरिका से जुड़ी एक खबर ने सभी को चौंका दिया है. यहां एक महिला प्लेन में कोविड पॉजिटिव पाई गई जिसके बाद उसने एक चौंकाने वाला कदम उठाया.

Kerala Has The Highest Number Of 2,407 Cases Of Corona In 24 Hours, Omicron  Has 110 Cases In Maharashtra - केरल में 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा  2,407 मामले आये

अमेरिका के शिकागो (Chicago, America) से आइसलैंड (Iceland) जा रही स्कूल टीचर मारिसा फोटियो (Marisa Fotieo) के साथ हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना हुई जिसके बाद से ही वो सुर्खियों में हैं. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक मारिसा प्लेन में यात्रा कर रही थीं जब अचानक उन्हें कोरोना जैसे सिंप्टम महसूस होने लगे. उन्होंने तुरंत ही फ्लाइट के कर्मियों को इस बात की जानकारी दी.

महिला ने बाथरूम से अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो वायरल हो रहा है. (फोटो: Youtube)

फ्लाइट पर ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला
फ्लाइट पर ही उनका रैपिड लैट्रल फ्लो टेस्ट करवाया गया जिसमें वो पॉजिटिव आईं. प्लेन में इतनी सीटें नहीं थीं कि उन्हें आइसोलेट किया जाए तो मारिसा ने खुद ही प्लेन के बाथरूम में खुद को लगभग 4 घंटे तक आइसोलेट (Woman Isolated in Flight’s Bathroom) करने का फैसला किया. उन्होंने ये कदम अन्य यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया.

Woman isolates in plane bathroom after testing positive for Covid-19 - CNN  Video

बाथरूम में बिताया 4 से 5 घंटे का वक्त
महिला ने अपने बयान में कहा- “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने प्लेन के बाथरूम में 4-5 घंटे बिता दिया. मगर आपको वो करना पड़ता जो जरूरी है. मैं अपना टेस्ट बाथरूम में साथ लेती आई और उसमें जैसे ही दो लाइनें दिखाई दीं वैसे ही मैं घबरा गई क्योंकि मैं पॉजिटिव निकली थी. इसके बाद मैंने तुरंत सोचा कि प्लेन में करीब 150 लोग हैं तो मैं उन्हें संक्रमित ना करूं. इसलिए मैं बाथरूम में आइसोलेट होने के लिए चली आई.” मारिसा ने बाथरूम में आइसोलेट होने के बाद अपना एक वीडियो बनाया और बाद में उसे टिकटॉक पर शेयर किया जो रिपोर्ट के मुताबिक अब तक काफी पॉपुलर हो चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक अब मारिसा आइसलैंड में 10 दिनों के लिए क्वारंटीन पर हैं. उनके पिता और भाई भी उसी प्लेन पर थे. दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें आइसलैंड से आगे स्विट्जरलैंड जाने की इजाजत मिल गई है.