देश में कोरोना के नये वेरिएंट से एक शख्स की मौत हो गयी है ,जो कि महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ का रहने वाला था। 53 वर्षीय इस शख्स कि मौत कल यानी गुरूवार को हुई है। कोरोना से संक्रमित पाये जाने के बाद उसका जीनोम सिक्वेंसिंग कराया है, जिसमें ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई थी।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ये शख्स नाईजीरिया से लौटा था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक ने वैक्सीनेशन कराया था कि नहीं। शख्स पिछले 13 साल से डायबिटीज से पीड़ित था।

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे के भीतर ओमिक्रॉन वेरिएंट के 180 नए मामले सामने दर्ज किए गए हैं, जिसके साथ भारत में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या 961 हो गई है। 320 संक्रमित ठीक हो कर घर भी जा चुके हैं।