भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड में उम्मीदवार इंजीनियर (एफटीए-सिविल) और सुपरवाइजर (एफटीए-सिविल) के पदों के भर्ती निकली है। इच्छुक युवा भेल की वेबसाइट https://www.bhel.com/ पर जाकर 11 जनवरी 2022 को या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए यह सुनहरा मौका है।


किन पदों पर होगी भर्ती
इंजीनियर -10
सुपरवाइजर -26
कुल पद : 36


ज़रूरी तारीखें
आवेदन जमा करने की शुरुआती तारीख – 28 दिसंबर 2021
आवेदन की आखिरी तारीख – 11 जनवरी 2022
कितना होगा वेतन माह
इंजीनियर्स – 71,040/- रुपये प्रति माह
सुपरवाइजर- 39,670/- रुपये प्रति माह


योग्यता
इंजीनियर – 4 वर्ष सिविल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में बैचलर की डिग्री इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
सुपरवाइजर – किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में -3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा
एक नवंबर 2021 को अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।


चयन प्रक्रिया
इंजीनियर (एफटीए-सिविल) और सुपरवाइजर (एफटीए-सिविल) के उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा


कैसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट https://pswr.bhel.com या https://careers.bhel.in के माध्यम से ऑनलाइन होगा। फिर (एचआर) भेल, पावर सेक्टर पश्चिमी क्षेत्र, मोहिनी कॉम्प्लेक्स, 345 किंग्सवे, नागपुर – 440001 के पते पर 10 दिसंबर 2021 को या उससे पहले भेजना होगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
