रायपुर। कालीचरण की महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। राजधानी रायपुर में हुए धर्म संसद के आयोजन में कालीचरण बाबा के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता मौन प्रदर्शन पर बैठे हैं।
इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। वही भूपेश बघेल के साथ सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्त्ता गांधी जी के प्रिय भजन का गायन किया। यह मौन प्रदर्शन “गांधी हमारे अभिमान” के नाम से आयोजित किया गया है. जिसकी अगुवाई पीसीसी चीफ मोहन मरकाम।
कार्यक्रम के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर धर्म संसद का आयोजन हुआ। आयोजन कार्यकर्ताओं ने इसमें सभी को आमंत्रित किया। जिस प्रकार से अलग-अलग धर्मों से सभी आते हैं, सब अपने-अपने धर्मों को धारण करते हैं। लेकिन अचानक कालीचरण प्रकट हुए और महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्ति जनक बोलने लगे। कार्यक्रम में गांधी जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई जिसका पुरजोर विरोध महंत सुंदर दास जी ने किया।
ये भी पढ़ें: पुलिस रिमांड पर कालीचरण, दो दिन की पूछताछ के बाद 1 जनवरी को फिर होगी पेशी
विभाजन के लिए जिन्ना और सावरकर जिम्मेदार– सीएम
आगे सीएम भूपेश बघेल ने कहा ईश्वर से अछूता कोई नहीं, हम सब उसी के अंश हैं, हम अहिंसा के राह पर चलते हैं, गांधी जी ने छत्तीसगढ़ के सुंदरलाल शर्मा को अपना गुरू कहा। गांधी जी ने सबसे बड़ा जो काम किया है वो है श्रम का सम्मान,मेहनत का सम्मान। हमारी सरकार गांधी के रास्ते पर चल रही है और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाले गोडसे और सावरकर की राह पर चल रहे हैं। देश विभाजन के लिए गांधी नहीं जिन्ना और सावरकर जिम्मेदार हैं। लेकिन आरएसएस बता दे कि कभी समाज सुधारक का काम किया हो। नफरत फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है, ऐसे लोग समाज के लिए कोढ़ हैं। हमे कोरोना के संकट के दौर में आर्थिक मदद करने की जरूरत है न कि धर्म को लेकर लड़ाई करने की।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
