रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा द्वारा चार नगर निगम में महापौर, सभापति और दो नगर पालिकाओं में अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा जनता द्वारा ठुकरा दिए जाने के बाद अब पार्षदों की खरीद फरोख्त करने की कोशिश रही है। वैकुण्ठपुर और चरचा में उसने जनादेश को पलटने की साजिश रची और अब चार नगर निगम तथा दो नगर पालिका में पार्षद खरीदी का ठेका दिया है। भाजपा का चरित्र एक बार फिर जनता के सामने आ गया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा कह रही है कि कांग्रेस में सत्ता संघर्ष चल रहा है तो यह राज्य की जनता हर रोज देख रही है कि कांग्रेस की सरकार, उसके नगरीय निकाय और पंचायत निकाय जनता के हित में तेजी से काम कर रहे हैं, इसीलिए छत्तीसगढ़ के हर चुनाव में भाजपा का सफाया हो रहा है। संघर्ष तो भाजपा में चल रहा है, जहां प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन पर हर मौके पर भारी पड़ रही हैं। भाजपा यह बताए कि प्रभारी बदलेगी या रमन सिंह को संन्यास लेना होगा।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि खरीद फरोख्त और लोकतंत्र के नैतिक मूल्यों की हत्या करना भाजपा का मूल चरित्र हैं। महाराष्ट, गोवा, मध्यप्रदेश के उदाहरण देखे जा सकते हैं।छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस का प्रत्याशी खरीदा, अब पार्षद खरीदी का ठेका नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, सांसद सुनील सोनी, संतोष पांडेय और अन्य पेशेवर कारोबारियों को दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भी यह ठेका दिया जाना चाहिए था।
read more : https://nukkadnews.in/slot-booking-for-vaccination–of-children-of-15-to-18-years-from-today/
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस चुनाव में भाजपा ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी को सड़क पर उतार दिया, तब भी जनता द्वारा खारिज कर दी गई, वह भाजपा अब पार्षद खरीद रही है तो यह समझा जा सकता है कि इनका कितना पतन हो चुका है। विपक्ष में रहते हुए जनता के हित में तो रचनात्मक भूमिका निभाने की कोई उम्मीद इनसे है ही नहीं, लेकिन ये लोकतंत्र पर डाका जरूर डालना चाहते हैं।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक रमन सिंह से सवाल किया है कि पार्षद खरीदी के लिए कितना बजट रखा गया है? उन्होंने कहा कि भाजपा जनादेश के खिलाफ साजिश रच रही है, जिसे कांग्रेस विफल करने में सक्षम है। जनता ने नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को चुना है। भाजपाई जनादेश को अपमानित करने जो खरीद फरोख्त कर रहे यह समझ लें कि अनैतिक कृत्य के लिए छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा फिर सजा देगी


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
