बस्तर। बेरोज़गार शिक्षित युवाओं को रोजगार देने के मकसद से जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा संचालित मॉडल कैरियर सेंटर बस्तर द्वारा 5 जनवरी को 200 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से स्वतंत्र माईक्रोफाईन प्रायवेट लिमिटेड हेतु ट्रेनी फिल्ड आफिसर के 50 पदों पर और किसान मिनरल प्राइवेट लिमिटेड हेतु रिटेल, मेसन और एक्टोमेटिव के 50-50 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ ही परिचय पत्र लाना भी आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है।

किन पदों पर होगी भर्ती

प्लेसमेंट कैंप में माईक्रोफाईन प्रायवेट लिमिटेड हेतु ट्रेनी फिल्ड आफिसर के 50 पदों पर और किसान मिनरल प्राइवेट लिमिटेड हेतु रिटेल, मेसन और एक्टोमेटिव के 50-50 पदों पर भर्ती की जाएगी। ट्रेनी फील्ड ऑफिसर हेतु योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण तथा रिटेल और एक्टोमेटिव हेतु 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।