- सीएम ने निवास कार्यालय में ली अधिकारियों की आपात समीक्षा बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की वर्तमान स्थिति को लेकर आपात समीक्षा की है। मुख्यमंत्री निवास में हुई इस बैठक में जिलों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। फिलहाल मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को इलाज और नियंत्रण की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बड़े आयोजनों पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि फिलहाल बड़े आयोजनों सभाओं पर रोक लगाने की आवश्यक्ता है।
बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कोरोना के मौजूदा हालात और दूसरे प्रदेशों में आ रहे मामलो के बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों का कहना था कि देश भर में मरीज बढ़ रहे हैं। ये तीसरी लहर की दस्तक है। मीटिंगि में अधिकारियों ने स्वास्थ्य और नगरिय प्रशासन विभाग की तैयारियों की भी जानकारी दी।
नियमों का सख्ती से कराएं पालन- सीएम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण और संक्रमित मरीजों के इलाज के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी जगहों पर कोविड संबंधित नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा है।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले बढ़े, प्रदेश में संख्या 1200 के पार
बड़े आयोजनों पर रोक लगाने की जरुरत- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम निश्चित रूप से कोरोना की तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। इसकी तेज पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। अभी बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने की आवश्यकता है।
सबसे चर्चा करने के बाद लेंगे कोई फैसला- सीएम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विभागों को तैयारी रखने को कहा है। कोई कदम उठाने से पहले विभाग से जानकारी ले लें। स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग से बात करेंगे। व्यापारियों, कारोबारियों, उद्योगों और दूसरे संगठनों से चर्चा करके ही कोई फैसला लेंगे।
लॉकडाउन आखरी रास्ता- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन हमारा अंतिम विकल्प होगा। अभी हमने नजर रखी हुई है। सीएम ने कहा कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में चेकिंग बढ़ाने की बात है। होम आइसोलेशन, क्वॉरेंटाइन जैसी की व्यवस्था हैं। उसके बाद भी संक्रमण बढ़ा तो लॉकडाउन का फैसला हो सकता है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
