रायपुर : छत्तीेसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायगढ़ जिले के रायगढ़ विकासखण्ड स्थित जुर्डा जलाशय के जीर्णोंद्धार के लिए 01 करोड़ 12 लाख 49 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस जलाशय के जीर्णोंद्धार से इसकी सिंचाई में 54.60 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति सहित 81 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।