छत्तीसगढ़ के जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देश में श्रेष्ठ
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से छत्तीसगढ़ को मिला द्वितीय पुरस्कार
मरीजों की सेवा और संतुष्टि के मामले में छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को देश में दूसरा स्थान मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रोग सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के क्रियान्वयन के लिए दिया गया है। प्रदेश को जिला अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दोनों ही श्रेणी में वर्ष 2018-19 से 2020-21 के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की छत्तीसगढ़ में संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2020-21 में कोविड महामारी के संकट काल में भी राज्य के 16 सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं वर्ष 2019-20 व वर्ष 2018-19 में कुल छह-छह अस्पतालों/स्वास्थ्य केंद्रों, को गुणवत्ता प्रमाण पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भरोसा जताया कि ये अस्पताल आगे भी अपनी उत्कृष्टता बरकरार रखते हुए मरीजों की सेवा करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सीआर प्रसन्न व संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़ ने भी राज्य स्तरीय टीम व सभी जिला स्तरीय स्वास्थ्य संस्थाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।
पेशेंट संतुष्टि सर्वे का मापदंड
अफसरों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य के अस्पतालों में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के नियमित प्रशिक्षण के बाद संस्था का आंतरिक व राज्य स्तरीय मूल्यांकन, सेवा प्रदाय आडिट व पेशेंट संतुष्टि सर्वे की प्रक्रिया की जाती है।
इन मानकों का मूल्यांकन
भारत सरकार के विशेषज्ञों की टीम छत्तीसगढ़ के चिन्हांकित अस्पतालों का ओपीडी, आइपीडी, लेबोरेटरी, प्रसव कक्ष, आपातकाल सेवा, रेडियोलाजी, फार्मेसी व स्टोर, जनरल एडमिन, आपेरशन थियेटर व एनबीएसयू जैसे मानकों के आधार पर मूल्यांकन करती है। मूल्यांकन में खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
28 अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों गुणवत्ता प्रमाण पत्र
एनक्यूएएस कार्यक्रम में वर्ष 2018-19 से वर्ष 2020-21 तक राज्य के कुल 28 अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों जिनमें सात जिला अस्पताल, सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किए जाने पर गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है जो पूरे देश में सर्वाधिक में से एक है।
इन श्रेणियों में मिला पुरस्कार
जिला अस्पताल- पहला स्थान- मणिपुर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश
द्वितीय स्थान: जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, गुजरात और तमिलनाडु
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- पहला स्थान: हरियाणा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु
द्वितीय स्थान: जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, बांगाल
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
