मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने सरकार में आते ही सहकारिता कानूनों को सरल बनाया ताकि आम जनता को सहकारिता का लाभ उठाना आसान हो सके। अब प्रदेश में गोबर से बिजली बनाने के संबंध में भी विचार हो रहा है। गौठान के गोबर से बनने वाली बिजली से गांव की स्ट्रीट लाइट और हॉलर मिल भी चल सकेगी।
सहकारिता सम्मेलन को किया संबोधित
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को सेलूद में आयोजित सहकारिता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बेमेतरा में 96 लाख की लागत से सहकारी बैंक का नया भवन बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने किसानों के साथ-साथ स्व सहायता समूहों का भी कर्ज माफ किया। सम्मेलन को सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, विधायक अरुण वोरा, कुंवर निषाद व संगीता सिन्हा, अपेक्स बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर विधायक आशीष छाबड़ा, गुरुदयाल बंजारे, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर और जिला मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू उपस्थित थे। सीएम ने देवरबीजा बैंक शाखा में 40 लाख की लागत से बने एटीएम का उद्घाटन और 15 लाख की लागत से बने तरौद खाद गोदाम का भूमि पूजन किया। उन्होंने पहांदा के शहीद परिवार के परिजनों को 20 लाख रुपए, नंदोरी धान केंद्र में कर्तव्य-पालन करते हुए जान गंवाने वाले चौकीदार हरि शंकर वर्मा की पत्नी रेखा वर्मा को एक लाख रुपए, सेलूद और पतोरा के स्व-सहायता समूह नया सवेरा को वर्मी कंपोस्ट के वितरण से प्राप्त लाभांश 37597 रुपए और सत्य कबीर समूह की महिलाओं को 48075 रुपए का चेक दिया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
